वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाए जानें पर बोले दिलीप जायसवाल,राहुल गाँधी पर भड़के

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- किशनगंज भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया ।जिला कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल शामिल हुए ।कार्यसमिति बैठक को लेकर उन्होंने बताया की अलग अलग जिलों में संगठन को मजबूत करने का कार्य मैने शुरू कर दिया है और उसी क्रम में आज किशनगंज में वृहत कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई है।उन्होंने कहा की संगठन के माध्यम से कार्यों को धरातल पर कैसे उतारा जाए उसे लेकर चर्चा की गई है।

वही उन्होंने वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को लेकर कहा की लाखो लोगो से सुझाव लेने के बाद वक्फ बोर्ड संशोधन प्रस्ताव लाया गया है क्योंकि इसमें पारदर्शिता लाने की जरूरत थी ।उन्होंने कहा की अभी तक कुछ लोगो का ही कब्जा वक्फ बोर्ड पर था आम लोगो की कोई सहभागिता नही थी। वही बांग्लादेश में जारी हिंसा को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा की इंसानियत और मानवता को जिंदा रखना बहुत आवश्यक है ।जबकि राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की राहुल गांधी को न तो देश की चिंता है और न विदेश की वो सिर्फ अपनी दुकानदारी चमकाने के लिए अनर्गल बयान बाजी करते है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article