News PR Live
आवाज जनता की

वायरल: बड़ी बहन के साथ हो रही थी छेड़खानी तो छोटी बहन बनी ‘मर्दानी’, पहले बाल पकड़कर घसीटा, फिर जड़े दनादन थप्पड़

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR DESK- आए दिन मनचलों का मनोबल दिनप्रति दिन बढ़ता ही जा रहा हैं एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो की महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में दो मनचलों को सड़क पर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। पीड़ित लड़की मनचलों की हरकतों से सहम गई, लेकिन उसकी छोटी बहन ने मर्दानी बन जो सबक सिखाया, उसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के सुतगिरनी चौक के पास से गुजर रही एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोपी युवकों ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। मनचलों की हरकतों से लड़की बुरी तरह सहम गई। उसी समय पीड़ित लड़की की छोटी बहन वहां पहुंच गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

पीड़िता की छोटी बहन बिना डरे आरोपी युवकों से भिड़ गई। छोटी बहन ने बीच सड़क पर मनचलों की पीटना शुरू कर दिया। लड़की का गुस्सा देख मनचलों के पसीने छूट गए। एक आरोपी मौके पर अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग गया, जबकि दूसरे को लड़की ने पकड़ लिया। गर्दन पकड़ कर सरेराह उसकी धुनाई की। इस दौरान, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

खबर अमर उजाला के हवाले से..

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.