वाह रे शराबंदी !, शराब की पार्टी कर रहे 6 मुखिया सहित 18 लोग गिरफ्तार, 2 पिस्टल और कई कारतूस बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।

शराब पार्टी कर रहे 19 लोगों को पुलिस ने पकड़ा : खबर सासाराम के दरिगांव से है जहां शराब की पार्टी करते हुए 6 मुखिया, एक पैक्स सहित 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दरिगाह थाना क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन के बगल में एक निजी मकान में 6 मुखिया, 1 पैक्स अध्यक्ष सहित 24 लोग शराब पी रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी की और जांच की गई जिसमें से 19 लोग शराब के नशे में पाए गए, जिसमें 6 पंचायतों के मुखिया शामिल हैं।


19 लोगों में 6 मुखिया और एक पैक्स अध्यक्ष : दरिगाव पंचायत के मुखिया राजू पासवान, चेनारी के हाटा पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, विश्रामपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र सिंह, खुर्नू पंचायत के मुन्ना सिंह और चेनारी के मुखिया राजवंश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सदोखर के पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह भी नशे में पाए गए इसके अलावा अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।


SP ने अपने समक्ष सबका कराया जांच : बाद में एएसपी अरविंद प्रताप सिंह सभी से पूछताछ की तथा अपने समक्ष सबका जांच कराया। बता दें कि प्रदेश में पिछले कई सालों से शराबबंदी है और जिस तरह से पंचायत के मुखिया शराब पार्टी कर रहे हैं यह शराबबंदी पर कई सवाल खड़े करते हैं। बताया जाता है कि शराब पार्टी कर रहे मुखिया और पैक्स अध्यक्ष के पास से दो पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किया गया है।

Share This Article