विधानपरिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह और विधानसभा में अध्यक्ष विजय चौधरी ने किया झंडोतोलन

PR Desk
By PR Desk

पटना। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर पटना विधान परिषद और विधानसभा में भी ध्वजारोहण किया गया। जहां विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोतोलन किया, वहीं विधानसभा में अध्यक्ष विजय चौधरी ने तिरंगा लहराया।

विधान परिषद में तिरंगे को सलामी देते सभापति अवधेश नारायण सिंह।

इस अवसर पर अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि देश की आजादी के 73 साल पूरे हो गए हैं और अब हम 74वें साल में प्रवेश कर रहे हैैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस साल हम कोरोना से जूझ रहे हैं। हमारी कामना होगी कि प्रदेश के साथ पूरी दुनिया के लोग से मुक्त हो जाएं।

विधानसभा में झंडोतोलन करते अध्यक्ष विजय चौधरी।
Share This Article