विपक्ष दलों की बैठक में नाम के ऐलान पर भड़के RCP Singh, कहा 140 करोड़ जनता

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- भले ही बेंगलुरु में 26 दलों के महाजुटान का बैठक समाप्त हो चुका है लेकिन पक्ष विपक्ष की तकरार जारी है। विपक्षी दलों के बैठक के बाद गठबंधन के नाम का ऐलान इंडिया किया गया। वहीं विपक्षी दलों के द्वारा नए नाम इंडिया के ऐलान के बाद बीजेपी लगातार हमलावर दिख रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह ने महागठबंधन के द्वारा ऐलान किए गए नए नाम पर चुटकी लेते हुए कहा की इंडिया में 140 करोड़ भारतवासी रहते हैं।

 

सिर्फ 26 पार्टी के लोग ही इंडिया में नहीं रहते हैं क्योंकि भारत सभी का देश है। अगर 26 पार्टी के लोग अपने आपको इंडिया कहते हैं तो इससे बड़ा मजाक का विषय और क्या हो सकता है। सिर्फ नाम रख देने से कुछ नहीं होता है। महागठबंधन के जुटान में सभी लोगों ने देखा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले बिहार के दिग्गज नेता नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव बिहार आ चुके थे।

 

महागठबंधन के बैठक के दौरान संयोजक की भी घोषणा नही की गई। इस महाजुटान के बैठक के दौरान सिर्फ विपक्षी दलों के नाम का ऐलान हुआ और महागठबंधन की अगली बैठक मुंबई में होगी इसका ऐलान किया गया। इससे कुछ भी होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दलों में आपस में ही इतना मतभेद है कि कभी यह लोग आपस में मिल नहीं सकते।

Share This Article