विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विधि मित्रों के लिए बिपार्ड और न्याय विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) और न्याय विभाग,भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में विधि मित्रों के लिए जिला परिषद सभागार किशनगंज में दो दिवसीय कार्यशाला कि शुरुआत कि गई।

कार्यशाला कि शुरुआत जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो० जफर आलम और जिला पंचायत संसाधन संसाधन केंद्र के मनीष स्वर्णकार एवं बिपार्ड पटना से आए डा० अमन कुमार, संतोष पांडेय, संतोष कुमार, चंदन कुमार,रवि शर्मा, भगवान जी पाठक, राजेश कुमार सिंह प्रशिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला कि शुरुआत करते हुए डा० अमन कुमार ने विधि मित्रों को कार्यशाला में चर्चा होने वाले मुद्दों यथा साइबर क्राइम,नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा उन्मूलन,बाल विवाह ,बाल श्रम,और मानव तस्करी के मुद्दों से परिचित कराते हुए विषय प्रवेश कराया। इसके बाद आगंतुक प्रशिक्षक फरजाना जी ने विधि मित्रों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संबोधित किया। इसके बाद श्री भगवान जी पाठक ने विधि मित्रों को बाल विवाह से संबंधित कानून, धाराएं,उसके नुकसान आदी के संबंध में बताया। उसके बाद श्री राजेश कुमार सिंह ने बाल श्रम के मुद्दे पर विधि मित्रों को विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद अधिवक्ता श्री संतोष कुमार ने घरेलू हिंसा के मुद्दे पर विस्तार पूर्वक विधि मित्रों को बताया।डा० अमन कुमार ने कार्यशाला से होने वाले सामाजिक लाभ के विषय में विधि मित्रों को बताते हुए आज के सत्र को समाप्त किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article