विरासत बचाओ नहीं बल्कि खुद की विदाई यात्रा कर रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा।

Patna Desk

 

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता विनय कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ यात्रा नहीं बल्कि खुद की विदाई यात्रा कर रहे हैं।

विनय कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा 15 वर्षों से बिहार के कुशवाहा समाज के साथ-साथ अति पिछड़ा दलित महादलित सहित सभी समुदायों को सिर्फ धोखा देने का काम किया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने हजारों युवाओं के भविष्य बर्बाद किया है। उपेंद्र कुशवाहा के लिए कुशवाहा समाज में तन मन धन तीनों झोंक दिया लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने क्या किया हमेशा पार्टी बनाकर नीतीश कुमार के साथ सौदा करते रहे और जब मनोकामना पूरा नहीं हुआ तो फिर नीतीश कुमार से अलग होते गए इस तरह से उपेंद्र कुशवाहा ने तीन तीन बार किया है।

जिस विरासत बचाने की यात्रा की नाटक करके युवाओं को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं याद कीजिए पिछला लोकसभा चुनाव उन्होंने राजद के साथ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का समझौता किया था और पांच टिकट लालू प्रसाद यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को इसलिए दे दिया था की पांचों सीट पर कुशवाहा समाज के नेता लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने क्या किया दो टिकट काराकाट और उजियारपुर खुद लड़े दो टिकट पार्टी से बाहरी लोगों को करोड़ों रुपए में बेच दिया और एक टिकट भूदेव चौधरी को जमुई से देकर रामविलास पासवान से सौदा किया। उपेंद्र कुशवाहा जिस लालू प्रसाद के जंगलराज की बात कर रहे हैं क्या राजद के साथ गठबंधन किया था उस समय जंगलराज याद नहीं आता था। बिहार की आम जनता और कुशवाहा समाज के लोगों को यही समझने की जरूरत है।

इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल से गठबंधन को तोड़कर ओवैसी के साथ गठबंधन किया यह कितना उचित था? इतना से भी उपेंद्र कुशवाहा का मन नहीं भरा तो पूरे कुशवाहा समाज का अरबों रुपया से बनी हुई राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का नीतीश कुमार के जदयू के साथ विलय कर दिया। और अब फिर से नीतीश कुमार से अलग होकर नया डुगडुगी बजा रहे हैं। जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को विरोधी दल का नेता राज सभा का सदस्य विधान परिषद का सदस्य सब कुछ बनाया लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी निजी महत्वाकांक्षा के लिए हमेशा बिहार की कुशवाहा समाज को बेवकूफ बनाते रहे। और हजारों युवाओं का भविष्य के साथ खिलवाड़ करते रहें और आज भी कर रहे हैं।

विनय कुशवाहा ने कहा कि अब उपेंद्र कुशवाहा बूढ़े हो चले हैं राजनीतिक ड्रामा बाजी करते करते बिहार के कुशवाहा समाज के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है और राजनीति के ढलान पर पहुंच चुके हैं अब इनकी यह विदाई अंतिम यात्रा है।

विनय कुशवाहा ने बिहार के कुशवाहा समाज के लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में कुशवाहा समाज के 12 मंत्री होते थे 30 से 32 विधायक विधानसभा में जाते थे आज के दिन उपेंद्र कुशवाहा ने क्या किया कुशवाहा राजनीति को खत्म करके सिर्फ अपना रोटी सेकने के लिए भोले भाले कुशवाहा समाज के युवाओं को सिर्फ बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। 20 वर्षों तक मैं भी उपेंद्र कुशवाहा के साथ रखकर इनके चरित्र को समझ गया कि सिर्फ उपेंद्र कुशवाहा कुशवाहा समाज के युवाओं को बर्बाद करते हैं।

याद कीजिए जब केंद्रीय मंत्री थे तो कितने कुशवाहा समाज के युवाओं को नौकरी दिया कितना पैरवी किया । कितना कुशवाहा समाज के लोगों का विकास किया इसका भी श्वेत पत्र जारी करें उपेंद्र कुशवाहा ।

ताकि बिहार के जनता इनके कुकृत्य चाल को समझ सके। विनय

कुशवाहा ने कुशवाहा समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के झांसे में ना पड़े और सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मजबूती से खड़े होकर जगदेव प्रसाद के सपनों को साकार करें।

Share This Article