News PR Live
आवाज जनता की

विरुष्का के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द आने वाला है नया मेहमान

- Sponsored -

- Sponsored -

PATNA : कोरोना काल में जहां सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस विपदा की स्थिति में सभी लोग परेशान हैं। बीमारी से बचने के लिए लोग घरों में रहते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इस बीमारी ने देश की स्थिति-परिस्थितियों को बदल दिया है। व्यवसाय से लेकर रोजगार तक, क्रिकेट के मैदान से लेकर मनोरंजन जगत तक सभी कुछ शांत पड़ा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए खुशी की खबर है। जिसकी जानकारी खुद भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर के जरीए दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

दरअसल खुशी की खबर ये है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बिहाट कोहली और वॉलीबूड की मशहुर फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला हैं। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी देते हुए। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में विराट-अनुष्का साथ में खड़े हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा गर्भवती नजर आ रही हैं। दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ ही विरूष्का ने लिखा है… और फिर, हम तीन थे, जनवरी 2021 तक आ रहा है…

वहीं तस्वीरों को देखने के बाद विरूष्का फैंस काफी खुश हैं और दोनों को बधाई भी दे रहें। इस पोस्ट के बाद विराट के फैंस ने विराट के पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से ज्यादा बार कमेंट किया है जबकी 22 हजार से ज्यादा रिट्वीट किया है। वहीं अनुष्का के पोस्ट को 4.4 हजार से ज्यादा कमेंट किया है जबकी 10 हजार से ज्यादा रिट्वीट किया है। 80 हजार से उपर पंसद भी किया है। वहीं खबर सुन अब अनुष्का और विराट कोहली के फैंस है विरुष्का के आने वाले नए मेहमान की स्वागत की तैयारी में भी जुट गए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.