News PR Live
आवाज जनता की

विवाद को लेकर भुई गांव के खंधा में 50 वर्षीय रामखेलावन चौधरी की निर्मम हत्या।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र इलाके से आ रही है जहां पूर्व के विवाद को लेकर भुई गांव के खंधा में 50 वर्षीय रामखेलावन चौधरी की निर्मम हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी।

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र नीतीश चौधरी ने बताया कि रामखेलावन चौधरी ताड़ी उतार कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। उसके बाद गला रेत कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने बताया कि छह महीना पूर्व ताड़ी बेचने और पीने को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर आज रामखेलावन चौधरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही भुई पंचायत मुखिया सुनील कुमार ने कहा कि रामखेलावन चौधरी का किसी से कोई विवाद नहीं था। बावजूद अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार और सिलाव थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.