News PR Live
आवाज जनता की

वृद्ध दंपत्ति का बंद कमरे से शव बरामद, पत्नी को मारकर पति ने की हो सकती खुदकुशी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुंगेर शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची में पुलिस ने वृद्ध दंपत्ति का बंद कमरे से शव बरामद किया है, जहां पति का शव छत से लटका था तो पत्नी नीचे जमीन पर पड़ी थी। संभवत पत्नी की हत्या करने के बाद वृद्ध पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या की हो सकती है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शामपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत यूपी में पुलिस ने एक बंद घर से वृद्ध पति सहदेव और पत्नी पार्वती देवी का शव बरामद किया, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम कराने आए ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि एक घर में पति पत्नी का शव मिला। पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी थी तथा पति का शव छत में लटकते हुए मिला।

- Sponsored -

- Sponsored -

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। कोई पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है कि दोनों की मौत कैसे हुई इसका अभी तक किसी को जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम के लिए आए चौकीदार से मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध मानसिक तौर पर कमजोर था और संभवत अपनी वृद्ध पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद फांसी लगा आत्महत्या कर ली होगी।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.