वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन, ओपीडी के एंट्रेंस के पास हंगामा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के एंट्रेंस डॉक्टरों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया हम सभी 2017 बैच के छात्र हैं और हमलोगों का स्कॉलरशिप हर 3 साल पर बनाए जाने की बात थी लेकिन 2017 से अभी 2022 हो चुका है। 5 साल बीत जाने के बाद भी हमलोगों का स्कॉलरशिप नहीं बढ़ पाया है।

जबकि स्कॉलरशिप वृद्धि को लेकर हमलोगों ने कई बार हड़ताल भी किया लेकिन हम लोगों को पदाधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया जाता। अगर हमलोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोग ओपीडी बंद कराएंगे। एंट्रेंस डॉक्टर की मांग है कि स्कॉलरशिप 15000 से 35000 जल्द से जल्द किया जाए। वहीं जूनियर डॉक्टर के प्रदर्शन के चलते मरीज काफी परेशान दिखे।

बता दें कि जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल इस क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है। जहां लोग दूर-दूर से इलाज को आते हैं लेकिन आज एंट्रेंस डॉक्टर के प्रदर्शन के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  वहीं अपनी मांगों को लेकर एंट्रेंस डॉक्टरों ने कहा कि हमारी मांगे अगर पूरी नहीं होती है तो हमलोग इमरजेंसी और ओपीडी भी बंद कराएंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article