वैशाली में पशुपति कुमार पारस पर स्याही से हमला

Patna Desk

 

NEWSPR डेस्क| वैशाली में केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को जम कर विरोध का सामना करना पड़ा| इस दौरान लोगों ने काफिले पर स्याही फेंक दिया| हालांकि स्याही केन्द्रीय मंत्री पर फेंका गया था, लेकिन उन तक पहुँच नहीं पाया| उनकी जगह स्याही कार्यकर्ता पर पड़ गया| इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए वहां पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी|

आपको हम बता दे की हाजीपुर में पशुपति कुमार पारस बाढ़ पीड़ितो से मिलने पहुंचे थे | आपदा की इस घड़ी में इनके हाजीपुर नहीं आने से लोग नराज थे| हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया| केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पशुपति कुमार पारस अपना संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे हैं|

चिराग गुट के प्रवक्ता राजेश भटट ने कहा, हमारे सर्मथकों द्वारा ऐसा काम नहीं किया जा सकता है| हमारे नेता चिराग पासवान बहुत ही अनुशासन में रहने वाले नेता है और हमारे सर्मथक अनुशासन में रहना जानते है| सहानुभूति बटोरने के लिए उन्होंने यह काम खुद करवाया है|

Share This Article