News PR Live
आवाज जनता की

व्याप्त भ्रष्टाचार तथा बढ़ती मंहगाई पर जमकर बरसे युवा कांग्रेस के धरनाकारी

देश में बढ़ते बेरोजगार और प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर युवा कांग्रेस के प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम सम्पन हुआ

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया| प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संयुक्त तत्वावधान में देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई को रोकने, प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने, देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी को दूर करने, जाति आधारित जनगणना को लागू करने, ओबीसी आरक्षण पर कुठाराघात बंद करने समेत, 31मांगो को लेकर मंगलवार को यह धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय जिला पार्षद रामस्वार्थ ने कहा की, प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुँच गई है, कोई ऐसा कार्य नहीं जिसमें रिश्वत नहीं ली जाती हो। छोटी से छोटी कामों को लेकर जब गरीब गुरबा प्रखंड कार्यालय आते है तो उनका कार्य अधिकारी के चढाबे के बिना नहीं होता है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए पीएम आवास, इन्दिरा आवास, शौचालय निर्माण में रिश्वत लेने की बातों को उजागर किया है। वहीं देश में तेजी से बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के लिए पूरी तरह से सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उक्त धरना कार्यक्रम को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पूर्व बछवाड़ा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीबदास, जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह, पार्टी के दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लखन पासवान, वरिष्ठ नेता रामनारायण सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत चौधरी, पूर्व उप प्रमुख संजीव गुप्ता , पार्टी के मंसुरचक प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, कीरतपुर के मुखिया रामचन्द्र तांती, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशोक आनंद सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष यशवन्त चौधरी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार ने किया। उक्त अवसर पर लोगों की बढ़ती उपस्थिति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह दिख रहा था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.