News PR Live
आवाज जनता की

शंकर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, भांजा ने ही किया था मामा को गोली मार कर हत्या।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ घटना का खुलाशा,टाउन डीएसपी पी एन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी 

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के समीप पिछले 20 मई 2023 को सड़क के किनारे शंकर सिंह गिरा पड़ा था।सूचना पर परिजन द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई थी तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर मृतक के शव को परिजनों को सौप दिया था ।परिजनो को शक हुआ की साइकिल से आ रहे थे सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।जिसके कारण थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई।परिजनो ने इसे सड़क दुर्घटना मानते हुए दाह संस्कार कर दिया गया।दाह संस्कार के बाद मृतक शंकर सिंह के पुत्र कार्तिक चंद्र सिंह ने निजी स्कूल के समीप जाकर वहां पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को जांच करने लगा जिसके जब यह खुलासा हुआ तो परिजनो के होश हीं उड़ गए।परिजनो ने देखा की मृतक के भांजा मुनचुन सिंह के द्वारा सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इसकी लिखित सूचना 24 मई 2023 को विष्णुपद थाना पुलिस को दिया। SSP आशीष भारती के निर्देश पर दर्ज प्राथमिकी पर त्वरित कार्यवाई करते हुए निजी विद्यालय का सीसीटीवी फुटेज को निकाला और छापेमारी कर हत्या के आरोपी भांजा मुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

वंही उस संबंध में टाउन डीएसपी पी एन साहू ने बताया की मृतक के आरोपी भांजा मुनचुन सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ की गई।जिसमे यह खुलासा हुआ की मृतक शंकर सिंह के भाई ने भांजा को बहकाया की उसके घर को शंकर सिंह के द्वारा बर्बाद किया गया है वहीं जमीनी विवाद भी चल रहा था।जिसके बाद मृतक के भाई ने भांजे को 1 पिस्टल और एक युवक के साथ बाइक को उपलब्ध कराया गया। प्रतिदिन की तरह साइकिल से शंकर सिंह अपने घर जा रहा था तभी भांजे ने सर में गोली मार दी थी। इस मामले में मृतक के भाई अमरनाथ सिंह उर्फ मुन्ना सिंह उर्फ गुड्डू सिंह उर्फ महेंद्र प्रताप और एक अज्ञात युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और भांजा मुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.