शराबबंदी कानून का मजाक उड़ाने वालों का खैर नहीं, मध निषेध विभाग ने अभियान के तहत 98 लोगों को किया गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गया और औरंगाबाद जिला के उत्पाद अधिकारियों के सहयोग से विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कुल 98 लोगों की गिरफ्तारी हुई। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विशेषक हमारी अभियान चलाकर शराब पीने वाले और बनाने वाले को गिरफ्तारी की। इस मिशन में संयुक्त रुप से उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

अभियान में शामिल सदर उत्पाद निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने छापेमारी के दौरान 26 लोगों को गिरफ्तार किया। 6 शराब बेचने वाले 20 शराब पीने वाले, टिकारी से राजेश कुमार के नेतृत्व में 19 गिरफ्तारी 19 पीने वाले, बथानी से सुशील आनंद के नेतृत्व में 20 गिरफ्तारी 15 पीने वाले पांच शराब बनाने वाले को पकड़ा गया। शेरघाटी से सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद शमशाद के नेतृत्व में 21 गिरफ्तारी हुई। सभी शराब पीने वाले वहीं समेकित जांच चौकी चेकपोस्ट डोभी के उत्पाद निरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में चलाए गए जीटी रोड पर वाहन जांच के क्रम में शराब पीकर आने वाले 12 पियक्कड़ को नसा की हालत में गिरफ्तार किया गया।

सभी जगह से मिलाकर कुल गिरफ्तारी 98 को न्याय की हिरासत में गया भेज दिया गया है। यह जानकारी मध निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने मीडिया कर्मी को मोबाइल के माध्यम से बताएं। उन्होंने कहा कि मध निषेध विभाग के द्वारा लगातार  चलाए जा रहे अभियान में गया जिला के कोई भी गांव अछूते नहीं रहेंगे सभी गांव और मोहल्ले को मद्य निषेध विभाग के नजर पर हैं। विशेष छापामारी कर शराब बनाने वाले और मौके पर शराब पीने वाले को गिरफ्तार कर कानूनी करवाई की जाएगी।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Share This Article