शराब के नशे में भाई की पत्नी को छेड़ना पड़ा भारी, गवानी पड़ी जान, भाई ने सीने में मार दी गोली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। 

देवर ने भाभी के साथ किया छेड़छाड़ : नालन्दा रिश्ता ताड़-ताड़ हुआ है। पहले देवर-भाभी का रिश्ता शर्मसार हुआ, फिर एक भाई-भाई का काल बन गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव की है। यहां कैलू यादव नाम का एक युवक शराब के नशे में धुत्त था। वो अपने चचेरे भाई प्रमोद यादव के घर में घुसकर भाभी से छेड़छाड़ कर रहा था। जैसे ही महिला की शोर गुल की आवाज लोगों को सुनाई दी। तब परिवार और आस पास के लोग महिला की चीख सुनकर इक्कठा हो गए। हालांकि परिवार के लोग समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया।
घर से खींचकर सीने में मार दी गोली : कैलू यादव को शायद यह बात पता नही था कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे गोली खानी पड़ेगी। थोड़े ही देर के बाद चचेरे भाई प्रमोद यादव अपने सहयोगियों के साथ कैलू यादव का घर पहुंच गया। फिर कैलू यादव को घर से खींचकर सिने में गोली मार दी। जिससे कैलू यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। अपराधियों ने भागने के क्रम में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग भी की।
घटनास्थल से दो खोखा बरामद : घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है क्योंकि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहा।

Share This Article