शराब माफियाओं ने दहशत फैलाने को ले किया इलाके में की फायरिंग, 12 वर्षीय बालक को लगी गोली।

Patna Desk

 

मुंगेर में शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना ग्रामीणों को पड़ महंगा । शराब माफियाओं के विरोध में उठे आवाज को दबाने के लिए की फायरिंग । ताजा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लल्लू पोखर मगही टोला का है जहां देर शाम घर के समीप शराब रखने से मना करने पर शराब माफिया ने आक्रोश में आकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पुणे साहनी के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के जांघ में गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चों का उपचार किया जा रहा है। घायल बच्चे के बड़े पापा बैजनाथ सहनी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला विनोद साहनी जो शराब कारोबारी है। गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे उसके घर के पास शराब की बोतल छुपा कर रख रहा था। ऐसा करने से पुणे साहनी ने जब मना किया तो विनोद और उसके पुत्र विशाल और विवेक तथा विनोद की पत्नी रेखा देवी गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज के बीच है विशाल कुमार ने पिस्टल से फायरिंग कर दिया। गोली घर के बाहर खड़े पुणे साहनी के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के दाहिना जाघ में जा लगी। घायल बच्चों के परिजनों ने बताया कि शराब माफिया द्वारा करीब आधा दर्जन फायरिंग किया गया है।

इस संबंध में कासिम बाजार थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। घायल पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article