शहीद फौजी के शहादत पर हजारों की संख्या में लोग हुए इकट्ठे, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में मार्च 2005 से देश की सेवा कर रहे शाहकुंड प्रखंड मरचिरमा गांव के सर्वेश कुमार आज वीरगति को प्राप्त हुए। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बताते चलें कि इनकी पहली जोइनिंग जोधपुर में किया गया था। वह जोधपुर में 3 साल सेवा देने के बाद फिर लुधियाना में रह कर देश की सेवा किए फिर जम्मू कश्मीर और लुधियाना, इलाहाबाद, सिकंदराबाद, उसके बाद राजस्थान में वर्तमान में देश की सेवा में कार्यरत थे।

वहीं शहीद सर्वेश सिंह के पिता चंद्रिका प्रसाद सिंह बाबा रूप नारायण सिंह बड़े भाई आदित्य सिंह जो आर्मी से रिटायर्ड हैं एवं सिंटू सिंह जो रेलवे में कार्यरत हैं, सभी  ने कहा वह अपने देश की रक्षा के लिए हर समय लीडर व साहसी चट्टान की तरह खड़े रहते थे। उनसे प्रेरणा पाकर गांव के कई युवा प्रेरित हुए और फौज में गए।

आज हमें गर्व है, वहीं उनकी पत्नी सोनल राय का रो रो कर बुरा हाल है। सर्वेश अपने पीछे पत्नी और 5 वर्षीय पुत्र अपूर्व कुमार को छोड़ गए हैं। उनके शहादत से पूरा गांव गमगीन है।  जिला ,प्रखंड एवं आसपास के ग्रामों के हजारों की संख्या में लोगों ने इस शव यात्रा में शामिल हुए।

रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article