News PR Live
आवाज जनता की

शादीशुदा महिला और युवक को दबंगों ने दी भयानक सजा, लड़के को अर्धनग्न करके घुमाया…बाल काटे, महिला के तोड़ दिए हाथ, अवैध संबंध का लगाया आरोप

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के खगड़िया से है। जहां अवैध संबंध के शक में एक जोड़े के साथ शर्मनाक काम किया गया है। युवक के कपड़े उतारकर उसके बाल काट दिए गए। जिसके बाद उससे जमकर मारपीट की गई और गाली-गलौज भी हुई। लोगों ने दोनों को गांव के बीच बिठाया। जिसके बाद दबंगों ने लड़के के कपड़े उतारकर पूरा गांव नंगा घुमाया।

मारपीट के दौरान महिला के हाथ तोड़ दिए गए। इसका वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा। हालांकि मामला 8 जुलाई का बताया जा रहा है। घटना परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरतखंड ओपी थाना क्षेत्र के खजरैठा पंचायत की है। वीडियो वायरल होने के बाद तहकीकात में जुटी पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही। हालांकि एक को गिरफ्तार किया गया है।

महिला ने घटना को लेकर बताया कि उसे दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। अपराधी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। वह केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। 26 वर्षीय पीड़िता महिला ने बताया कि 8 जुलाई को पति का दोस्त घर पर किसी काम से आया था। गांव के हीं कुछ दबंगों ने घर में घुसकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया तो पति के दोस्त और मेरे साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद सभी दबंगों ने पति के दोस्त को अर्धनग्न कर सिर मुंडवा कर गांव में घुमाया।

- Sponsored -

- Sponsored -

इतना से भी उनका मन नहीं भरा तो पति के दोस्त के साथ मारपीट भी किया और उसके बाद दबंगों ने मुझे भी गांव के भगवती स्थान तक ले गया। जहां अवैध संबंध का आरोप लगाकर चरित्र हनन किया गया। दर्जनों लोगों के समक्ष मेरे सिर का बाल भी आरोपियों ने काट लिया। जबकि अन्य आरोपी ने पैर हाथ पकड़ कर रखा था।

भरतखंड थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि एक युवक को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरे युवक को देर रात गिरफ्तार किया गया है। शेष अन्य चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज भी की गई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.