News PR Live
आवाज जनता की

शादी के एक दिन पहले प्रेमी के साथ मिलकर दुल्हन ने कर दिया कांड, दारोगा भी निलंबित, जानिए पूरा मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर शिवहर से है। जहां लड़की ने अपनी शादी के ठीक पहले एक कांड कर दिया। घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। बारात कल लगने ही वाली थी कि एक दिन पहले लड़की अपने प्रेमी के संग फुर्र हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद लड़की के बरामदगी के प्रति बेपरवाही को लेकर एसपी अनंत कुमार राय ने पिपराही थाने में तैनात अनुसंधानक दारोगा अजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। निलंबन अवधि में निलंबित दारोगा का मुख्यालय पुलिस लाइन बनाया गया है। एसपी ने इस पूरे मामले को लेकर पिपराही थानाध्यक्ष को भी तलब किया बताते चलें कि, पिपराही थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की शादी होनी थी।

मगर शादी से पहले लड़की के प्रेमी संग फरार हो गई। लड़की के पिता ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए अनुसंधानक दारोगा को लड़की का लोकेशन भी दिया। बावजूद इसके अनुसंधानक दारोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला एसपी तक पहुंचा। एसपी ने भी दारोगा को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस फिलहाल लड़की को ढूंढने का प्रयास कर रही। मामले की छानबीन में जुटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.