शादी के नाम पर ठगी के मामले मे पांच गिरफ्तार।

Patna Desk

 

कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक शादी की नीयत से बहला फुसलाकर ग्राम बस्तोई थाना हसायन जिला हाथरस के अशोक कुमार और बड़े भाई विनोद कुमार को कैमूर जिले के खलासपुर पोखरे पर बुलाया गया ।जहां पर विनोद कुमार की शादी पुष्पा देवी ग्राम बेन सागर थाना काराकाट जिला रोहतास से 70000 रुपये नगद और 20000 के कपड़े को लेकर कराया गया। लेकिन जब बहु को विदा करा कर दोनों भाई ले जाने लगे इसी क्रम में खाना खाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल जोधपुर बीकानेर पर रुके इसी दौरान पुष्पा देवी भागने लगी और इसके पीछे लगे गिरोह के अन्य सदस्य भी आ धमके तब तक होटल पर उपस्थित लोगों ने इस पूरे मामले की जानकारी ली तो पता चला कि विनोद यादव और अशोक यादव शादी करके वापस अपने घर हाथरस जा रहे हैं। इसके बाद लोगों ने कहा कि यदि बहू नहीं विदा करना है तो इनका जो पैसा लिए है आप लोग वापस कर दीजिए लेकिन ऐसा करने से अन्य सदस्यों ने इनकार किया। जिसकी सूचना वहा पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को दी।सूचना के आधार पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने दोनों भाइयों के साथ और पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर थाने लाई और जांच प्रारंभ कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने ठगी गिरोह में शामिल शनिवार को 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में प्रियंका देवी उसका पति रईस पाल ग्राम रबूद थाना जसराणा जिला फिरोजाबाद, पुष्पा देवी ग्राम बेन सागर थाना काराकाट जिला रोहतास, योगेश बिंद ग्राम राजा के अकोढी थाना बेलाव जिला कैमूर साथ में इस गांव के जितेंद्र बिंद शामिल है। सभी लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।

Share This Article