शादी के नाम पर युवती से 12 साल के करता रहा दुष्कर्म, अब युवक ने कर ली दूसरी जगह शादी, डीजीपी के पास पहुंची पीड़िता ने कहा- पुलिस ने भी नहीं की सहायता

PR Desk
By PR Desk

सुमित कुमार

DGP साहब सुशासन की राजधानी में इंसाफ चाहिए, पटना की लड़की के साथ शख्स ने 12 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर खिलाता था गोली, पीड़िता ने कहा-इंसाफ दिलवाइए DGP साहब…

दानापुुर। राजधानी पटना की एक लड़की के साथ एक शख्स ने 12 साल तक झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद उसने इस लड़की को साइड कर शादी कर ली। पीड़ित लड़की ने पटना पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। महिला थाने में मामला भी दर्ज हुआ लेकिन पीड़ित लड़की का कहना है कि पटना पुलिस 2 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।

पटना के जक्कनपुर थाना इलाके की रहने वाली इस लड़की का आरोप है कि एक शख्स ने 12 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है और फिर किसी और लड़की से शादी कर ली। पटना महिला थाने ने मामला तो दर्ज कर लिया था लेकिन दो माह बीतने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है नहीं आरोपी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने महिला थाना अध्यक्ष आरती जैसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने आरोपियों से पैसा ले लिए हैं और आरोपियों को बचाने के प्रयास कर रही है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर पुलिस के तमाम अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाते लगाते थक गई है।

प्रेम जाल में फंसाकर मंदिर में रचाई शादी, फिर 12 साल तक बनाया संबंध

महिला का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वो आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगी। पीड़ित महिला के अनुसार शादी का झांसा देने वाला पटना के बिक्रम थाना इलाके के विशम्भरपुर गांव के रहने वाला स्व चंद्रमा प्रसाद सिंह का बेटे कुंदन कुमार है। प्रेम जाल में फंसा कर पहले ही मंदिर में शादी रचाई और फिर 12 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला की मुताबिक़ तकरीबन 12 साल तक दोनों पटना के चंदमारी रोड में एक साथ रहा करते थे। उस समय दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे। पीड़िता महिला का कहना है कि इस दौरान तीन बार गर्भवती हो गई जिसे आरोपी ने गर्भनिरोधक दवा खिला कर जबरन अबॉर्शन करवा दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि कुंदन पिछले जून के महीने में घर जाने का बहाने निकला और दूसरी लड़की से शादी रचा ली है। पीड़िता के मुताबिक इस साजिश में कुंदन के चाचा कमलेश सिंह भी शामिल हैं।

पुलिस ने शुरु की जांच

मामले में महिला थाना प्रभारी आरती जैस्वाल ने बताया कि युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share This Article