विदाई के बाद दुल्हन को लेकर निकला दूल्हा, अचानक बीच रास्ते पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया, दुल्हन वापस पहुंची मायके, दूल्हे पर लगा है बड़े कांड का आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में शादी करके घर लौट रहे एक दूल्हा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूल्हा को रफीगंज पुलिस के सहयोग से गया पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के खड़वां मोड़ पास की है। बताया जा रहा कि दूल्हा निरंजन कुमार गया के परैया थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव का रहने वाला है।

जिसे गया के गुरारु में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 16 लाख रुपए लूट मामले में पुलिस ने दूल्हा को हिरासत में लिया है। निरंजन कुमार की शादी रफीगंज थाना क्षेत्र के खैरी मुड़ला गांव में थी। शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद निरंजन अपनी पत्नी की विदाई करवाकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी लड़की के घर से महज 10 कदम दूर ही इसी खड़वां मोड़ के पास पहले से पहुंची गया। पुलिस और रफीगंज थाना की पुलिस ने मौके से ही निरंजन को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद रफीगंज थाना की पुलिस ने दुल्हन को वापस उसके गांव पहुंचा दिया। दूल्हा को पुलिस ने जैसे ही हिरासत में लिया तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने दूल्हा के बहनोई और दूल्हा के वाहन चालक को बंधक बनाकर शादी में दिए हुए सारा सामान वापसी की मांग कर रहे हैं। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि जब तक जो शादी में सारा सामान दिया हुआ वापस नहीं करेंगे। तब तक कि उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा।

दुल्हन के परिजनों द्वारा दूल्हा के परिजनों से जब बात की जा रही है समान वापसी की तब टालमटोल सी जवाब देकर फोन को कट कर दे रहे हैं घटना के बाद से लड़की का परिजनों का कहना है कि इस तरह की अपराधी प्रवृत्ति के लड़के से कभी भी शादी नहीं करेंगे लड़की के गांव में गमगीन सी माहौल दिखाई दे रही है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article