शादी के सात दिन बाद प्रेमी संग फरार नवविवाहिता, पति के साथ चूड़ी खरीदने गई, रास्ते में पति को छोड़ प्रेमी का थामा हाथ, बोलेरो में बैठकर निकल पड़ी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुंगेर से है। जहां शादी के महज सात दिन बाद ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी ने रात को पति से कहा कि वह कल चूड़ी खरीदने उसे बाजार ले चले। जिसके बाद पति उसे लेकर 21 जून को बाजार गया। वहीं पति के सामने ही बोलेरो कार से अपने दोस्तों के साथ प्रेमी पहुंचा। पति के सामने ही उसकी दुल्हन को भगाकर ले गया। इस दौरान पति कुछ न कर सका। वह खड़ा होकर बस देखता रहा और पत्नी फरार हो गई।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बेकापुर संतोषी माता गली पोद्दार कॉलोनी का है। यहां के निवासी विवेक पोद्दार की शादी नौवागढ़ी के रहने वाले रामविलास की बेटी मोनी के साथ एक सप्ताह पूर्व 14 जून को हुई थी। जिसके सात दिन बाद पत्नी प्रेमी संग फुर्र हो गई। इस बात की शिकायत लेकर विवेक अपनी मां और बहन के साथ कोतवाली थाना पहुंचा। जहां उसने बताया कि रिसेप्शन के दो दिनों बाद ही बीवी मायका चली गई थी। जिसके बाद वह 21 जून को वापस आई और सुबह चूड़ी खरीदने की बात कही। जिसके बाद ये सब किया।

पत्नी इस दौरान शादी का जेवर भी पहनी थी। हृमलोग चुरी खरीदने जा रहे थे। तभी उसने मेरा हाथ छोड़ा और प्रेमी का हाथ थाम लिया। जिसके बाद वह उसके साथ निकल पड़ी। कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पांडे ने बताया कि कंचन देवी के आवेदन के पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Share This Article