शादी के सात फेरे आठवें दिन समाप्त: गहने-पैसे लेकर नई दुल्हनिया प्रेमी संग फरार, पति का आरोप.. मायके जाकर दही खाने को कहा कहा और हो गई गायब

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बेतिया से है। जहां फिर से एक दुल्हन के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा कि शादी के महज 8 दिन बाद ही दुल्हन अपने ससुराल से लापता हो गई। मामला लौरिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला गांव का है। परिजनों का कहना है कि शादी के आठवें दिन घर के सारे गेस्ट की विदाई ही चल रही थी। इसी दौरान सुबह घर का गेट खुला था। बहू भी कमरे में नहीं थी।

पति का कहना है कि 20 जून की सुबह से ही पत्नी जिद्द की थी कि उसका पति अपने मायका जाए और दही खाने वाली रस्म पूरी करे। पति जब ससुराल गया तो उसे वहां रोक लिया गया। जिस रात ही लड़की गहने के साथ प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि पति का कहना है कि पत्नी प्रेमी के साथ फरार हुई है। वहीं लड़की की मां ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

लड़की की मां ने पुलिस को लिखित में आवेदन दिया है। जानकारी के मुताबिक लौरिया के मलाही टोला गांव निवासी राजनेता चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन कुमार की शादी 12 जून को जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मढि़या गांव निवासी मनोज चौधरी की बेटी अनिता कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। जिसके बाद शादी की सारी रस्में पूरी की गई। वहीं 20 जून की रात सभी ने खाना खाया और सोने चले गए। सुबह उठे तो बहू नहीं दिखी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली।

Share This Article