News PR Live
आवाज जनता की

शादी के स्टेज पर एक साथ दिखे मुख्यमंत्री नीतीश और RCP सिंह, लंबे समय बाद मुलाकात, बेटे निशांत भी रहे मौजूद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की शुक्रवार को एक शादी समारोह के दौरान मुलाकात हुई। बताया जा रहा कि यह मुलाकात काफी लंबे समय बाद हुई है। दरअसल मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी के पुत्र की शादी थी। वहीं शादी पक्ष के लोग आरसीपी सिंह के करीबी भी थे। वहीं मुख्यमंत्री के बेटे निशांत भी विवाह में काफी एक्टिव थे। शादी समारोह आरा में संपन्न हुई।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस दौरान सभी लोगों की निगाहें मुख्यमंत्री और आरसीपी सिंह पर टिकी थी। हालांकि दोनों के बीच अधिकारिक तौर पर मुलाकात नहीं हुई पर वर-वधू के साथ दोनों एक साथ स्टेज पर नजर आए और साथ में बैठे भी दिखे। बता दें कि आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसोर्ट में शादी समारोह आयोजित था। भोजपुर जिले के बड़हरा के गजियापुर निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह की बेटी मुदिता सिंह की शादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के पुत्र रोहित सिंह से हुई है।

वहीं वधू पक्ष के लोग सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे बीपी सिंह के परिवार के लोग हैं। लड़की पक्ष के लोगों में केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह की ससुराल भी है। इसलिए वह शादी में शामिल हुए। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी शामिल थे। वह लोगों से काफी बातचीत करते नजर आए। इसके अलावा मुख्यमंत्री , आरसीपी सिंह के साथ अशोक चौधरी भी दिखे। शादी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.