News PR Live
आवाज जनता की

शादी के 18 दिन बाद नवविवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, बहू को पीट-पीटकर घोंट दिया गला, मौत के बाद ससुरालवाले फरार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के नवादा से है। जहां फिर से एक बेटी दहेज की बलि चढ़ गई है। मामला नवादा से का है। दहेज के कारण ससुराल वालों ने नवविवाहिता की पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर द।. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव की है। वहीं मृतक की पहचान 21 वर्षीय सुषमा कुमारी के रूप में हुई है जो नालंदा के पावापुरी प्रखंड के ईसुआ गांव निवासी सुनील पंडित की बेटी थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि महज 18 दिन पहले ही लड़की की शादी हुई थी। पिता ने दहेज के 40 हजार रुपए के लिए बेटी का हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है। गई। सुनील पंडित ने 6 जून को नवादा के रामबरन कुमार से अपनी बेटी की शादी कराई थी। पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद जांच शुरू हुई। फिलहाल तो वारदात के बाद से ससुराल के सभी लोग फरार है। मृतका के पिता ने बताया कि 6 जून को ही मैंने अपनी बेटी की धूमधाम से शादी करवाई थी।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव निवासी चंदेश्वर पंडित के बेटे रामबरन पंडित के साथ हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ था। शादी में मैंने दहेज में 40 हजार काट लिए थे। इसी 40 हजार के लिए नवविवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के 18 दिन बाद ही शुक्रवार को ससुराल वालों ने उसे मौत की नींद सुला दिया। वहीं पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है। जिसके बाद छानबीन की जा रही। पुलिस ससुरालवालों को ढूंढने में लगी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.