शादी समारोह के दौरान दूल्हे की अनियंत्रित कार ने दूल्हे के मामा और भाई को कुचला, दोनो की हुई मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : करायपरसुराय थाना क्षेत्र के छीतर विधा गांव में शादी समारोह के विदाई के दौरान दूल्हे की गाड़ी ने चार लोगो को कुचल दिया जिससे दो की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी बताए जाते है। दरअसल फतुहा थाना क्षेत्र के बाकीपुर मछरियावा निवासी रमेश सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार की बारात छीतर विधा गांव निवासी कुलदीप सिंह की पुत्री से शादी के लिए आया हुआ था। शांतिपूर्ण तरीके से शादी समारोह संपन्न होने के बाद रविवार की सुबह विदाई की प्रक्रिया चल रही थी।

इस दौरान दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर समियाना में जा घुसी। जिससे चार लोग जख्मी हो गए। जिसमें दो लोग को इलाज के लिए पटना ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दो लोग की मौत हो गई। इस हादसे में दूल्हे का मामा सुशील कुमार और दूल्हे का ममेरा भाई राजीव कुमार सिंह की मौत हो गई। देखते ही देखते शादी समारोह मातम में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी मिलते हैं। करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ का अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद दुल्हन की विदाई अभी नहीं हुआ है दुल्हन का घर दुल्हन के मामा के घर एवं लड़के के मौसेरे भाई का गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रो का बुरा हाल बना हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article