शादी समारोह में दो गुट आपस में भिड़े, जदयू नेता के बेटे ने चलाई 6 राउंड गोलियों, दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पूर्णिया से है। जहां एक शादी समारोह में दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों ओर से लगभग छह राउंड गोलियां चलाई गई। इस दौरान दो लोगों को गोली लगी। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसके बाद उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक की इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वही दूसरे सामान्य रूप से जख्मी होने से छुट्टी कर दी गई है।

घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि रजनी चौक स्थित एक विवाह भवन में शादी समारोह चल रहा था। समारोह में बाराती डीजे गाड़ी के पीछे डांस कर रहे थे। तभी जदयू नेता अमरेन्द्र कुशवाहा के बेटा शुभम कुमार और गांधीनगर के रहने वाले दिलीप सिंह के बेटा शभांगन सिंह उर्फ सानू डीजे पर अपने पसंद के गाना बजाने को लेकर दोनों आपस में भीड़ गए और मारपीट करने लगे।

शुभम कुमार ने पिस्टल से करीब 6 गोली चला दिया। एक गोली शुभांगन के बाएं तरफ छाती में लगकर आरपार हो गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। लोगों ने जख्मी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा जहां इलाज चल रहा है। वहीं शुभांगन को गोली लगने के कुछ ही देर बाद उनके समर्थक भी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। जिसमें तत्मा टोली के रहने वाले सूरज साह के बेटा राकेश साह सामान्य रूप से जख्मी हो गए। सदर डीएसपी सुरेन्द्र कुमार सरोज ने बताया कि गोलीबारी में दो लोग जख्मी हुए हैं। दोनों तरफ से थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।

Share This Article