शादी से पहले प्रेमिका हुई प्रेग्नेंट तो प्रेमी ने कर ली मंदिर में शादी, अब दो साल बाद प्रेमिका को पत्नी मानने से कर रहा इंकार, लड़की लगा रही न्याय की गुहार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में एक पत्नी अपने बच्चे के साथ पति के धोखे से चोट खाकर दर दर भटक रही है। वह न्याय की गुहार लगा रही। क्योंकि पति अब उसे पहचानने से इंकार कर रहा। युवति का कहना है कि जब वह अपने पति से मिलने पहुंची तो उसने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। उसके घर वाले ने उसके साथ गाली गलौज की और घर से बाहर निकाल दिया।

वहीं मामला लेकर पत्नी जब थाना पहुंची तो वहां भी उसे कोई मदद नहीं मिली। लड़की अपने पति के घर में उसके साथ रहने की गुहार लगा रही और छोटे बच्चे को लेकर घूम रही। दरअसल बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी सांक गांव निवासी रतिलाल शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री रवीना कुमारी ने अपने प्रेमी और पति मुन्ना कुमार पर उसे धोखा देने का इल्जाम लगाया है। लड़की का कहना है कि उन्होंने साल 2019 में बेगूसराय के कर्पूरी स्थान स्थित शिव मंदिर में शादी रचाई थी। जिसक बाद दोनों कई दिनों तक साथ रहे। फिर उसाका पति अपने घर आ गया। उसके बाद भी फोन पर दोनों की बातचीत होती रही।

लड़की का कहना है कि लड़का अपने बड़े भाई की शादी हो जाने के बाद की बात कहकर उसे घर लाने को कह रहा था। वह मान गई लेकिन अब उसका परिवार और वह शादी से इंकार कर रहे। लड़की ने कहा कि दोनों बसंत पंचमी के मेले में मिले थे जहां दोनों में दोस्ती हुई। फिर प्यार हुआ और शारीरिक संबंध बने। जिसके बाद लड़की प्रेगनेंट हो गई और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। लड़का उस वक्त बेगूसराय में उसके गांव में ही अपनी मौसी के घर पर रहता था। लड़की का कहना है कि मौसी के घर में सबको इस बात की जानकारी है। इस मामले को लेकर जब नह थाना गई तो उसे अपने ससुराल से संपर्क कर मामले को सुलझाने के लिए कहा गया। वहीं थाना का कहना है कि इस तरह के मामले महिला थाना में हल होंगे।

Share This Article