महाबल भृगनाथ इंटर स्तरीय प्लस टू उच्च विद्यालय मेंसेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉक्टर संजीव श्याम सिंह और भभुआ विधायक भरत शामिल हुए। गौरतलब हो कि सेवानिवृत्त शिक्षकों और विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्री नारायण सिंह के भूतपूर्व अध्यक्ष पटना प्रमंडल बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने की। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामाकांत उपाध्याय दूधनाथ राम नागेश्वर दुबे पूर्व शिक्षक अजीत कुमार सिंह पूर्व शारीरिक शिक्षक उदय शंकर राय पूर्व परिचारी अवधेश कुमार मांझी को अतिथियों ने सम्मानित किया।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 में कला संकाय में बिहार में चतुर्थ एवं पटना प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रात रानी कुमारी विज्ञान संकाय में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुधांशु पांडेय को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन हिंदी विषय के उच्च माध्यमिक शिक्षक विनय कुमार विश्वकर्मा और शारीरिक शिक्षक अरुण कुमार ने किया।