News PR Live
आवाज जनता की

शिवहर में शराब पीते राजद नेता गिरफ्तार, मनीष मोहन समेत 5 लोगों पर पुलिस का शिकंजा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब मिल रहा और लोग शराब पीते पकड़े जाते। वहीं आज शिवहर में भी शराब पीते राजद नेता को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नेता मनीष मोहन समेत 5 लोगों को हीरम्मा थाना के संतोषी माता मेले से गिरफ्तार किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। जिस दौरान ही कई लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं शराब पीते नेता समेत 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। शिवहर के एसपी डॉ. संजय भारती ने भी इस बात की पुष्टि की है।

मनीष मोहन तिरहुत स्नातक क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के स्नाकोत्तर एमएलसी प्रत्याशी रह चुके हैं। अपने क्षेत्र में वे राजद नेता के रूप में जाने जाते है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.