संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव बरामद , महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप।

Patna Desk

 

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहित महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान बरारी रेलवे कॉलोनी निवासी सोनू तांती की 24 वर्षीय पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना में लड़केवालों का कहना है की श्वेता और उसके पति सोनू के बीच बीती रात विवाद हुआ था पति ने उसे एक थप्पड़ मारा था जिस कारण उसने गले में फंदा डालकर खुदखुशी करली है। वहीं मृतिका के मायके वालों ने ससुरलवालो पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल बांका जिले के महेश मंडल की पुत्री श्वेता की शादी 2017 में बरारी निवासी दिनेश तांती के पुत्र सोनू से हुई थी। शादी के कुछ वर्षो बाद ही दोनो पति पत्नी के बीच अकसर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। लड़कीवालों ने लड़का पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है की पहले भी श्वेता के साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद पिछले एक साल तक वह अपने मायके में ही रह रही थी। हालांकि महिला थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद दोनो परिवार के बीच सुलह हो गया था। लेकिन बीती रात उसे मारपीट कर हत्या कर दी गई है।वही सोनू की मां ने बताया कि दोनो पति पत्नी के बीच विवाद का क्या कारण था इसकी जानकारी परिजनों को नही है लेकिन लड़कीवाले उनपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने पर बरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के पति सोनू को हिरासत में ले लिया है। बता दें की सोनू ड्राइवरी का काम करता है और श्वेता से उसे 5 और 3 साल की दो लड़की है। फिल्हाल मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है,जबकि दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article