संविधान दिवस पर याद किए गए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर।

Patna Desk

 

रोहतास जिला समाहरणालय रोहतास स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर रविवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान लोगों ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के दिए मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अधिवक्ता कुमारी शकुंतला सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित, संगठित एवं अपने अधिकारों के लिए लड़ने का मंत्र दिया था। जिसे लोगों को आत्मसात करना चाहिए। भारत का संविधान दुनिया भर में सर्वोपरि है तथा विधायिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका को संविधान के अनुकूल चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व अपराध से महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगता जा रहा है। जिससे सरकार के सुरक्षा के दावों की पोल भी खुल गई है। संविधान में नारी शक्ति को बाबा साहब ने जो ताकत दिया है उसे पाने के लिए नारी को आगे आना होगा और कानून सम्मत लड़ाई लड़नी होगी। तभी महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव है। मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article