सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेगा बिहार का लाल! टीम इंडिया में मिली जगह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट जगत मे अपना अलग नाम बनाया है लेकिन अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बिहार का लाल पूरे तरीके से तैयार हो रहा है.बता दें कि बिहार के 13 साल का एक क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है इस खिलाड़ी का चयन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट क्रिकेट सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में किया गया है।

बता दे सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बना ली थी। लेकिन अब उम्मीद यह लगाई जाएगी की 13 साल का यह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

चलिए आपको बताते हैं कि 13 साल की इस क्रिकेटर का नाम वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं।वैभव का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली क्रिकेट सीरीज के लिए किया गया है। उन्हें 2 चार दिवसीय टेस्ट मैच के लिए टीम में बतौर ओपनर बल्लेबाज के रूप में चुना गया है।वो बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article