सडक दुर्घटना में रीढ की हड्डी टूटी, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- कैमूर सडक दुर्घटना में रीढ की हड्डी टूटे युवक की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी स्व. मदन माली का 23 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार माली एक्सीडेंट में रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी और डेढ़ साल बाद युवक की मौत हो गयी।

 

युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले उक्त युवक टेंट सामाग्री से लदे एक ट्रैक्टर के ट्राली पर बैठकर सरैयां की ओर से भगवानपुर लौट रहा था।

 

इसी दौरान युवक सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिजन युवक को इलाज के लिए भभुआ से बनारस तक इलाज कराये। इसके बाद भी युवक की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गयी।

Share This Article