सड़क दुर्घटना में स्काउट-गाइड के अभ्यर्थी की मौत, एक घायल, सड़क जाम करके लोगों ने की मुआवजे की मांग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में रफीगंज बराही पथ के बौर गांव के मिल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से लूना बाइक पर सवार स्काउट और गाइड के अभ्यर्थी की मौत हो गई। एवं एक बालक घायल हो गये। घायल का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायल बालक ने बताया कि हम दोनों ओबरा से स्काउट और गाइड के राज्य सचिव श्रीनिवास के घर से रफीगंज की ओर लूना बाइक से लौट रहे थे।

तभी बौर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से लूना बाइक चालक बड़ी मस्जिद निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा के 18 वर्षीय पुत्र स्काउट और गाइड के अभ्यर्थी राष्ट्रपति से सम्मानित अजीत कुमार की दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं घायल महाराजगंज लोहार गली निवासी अशोक कुमार गुप्ता के पुत्र अंकित कुमार घायल हो गया। दुर्घटना होने के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और थाना के हवाले कर दिया। ट्रैक्टर चालक दाउदनगर थाना की रपुरा गांव के रोशन कुमार के रूप में पहचान की गई।

ट्रैक्टर मालिक दाउदनगर का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ लग गई। वही रफीगंज थाना को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव व अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह पहुंचे जाम को हटाने के प्रयास करने लगे, लेकिन आक्रोशित लोगों ने करीब 4 घंटे तक सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करते रहे। लेकिन काफी मकसद के बाद समझाया गया परिवहन पदाधिकारी के द्वारा कागजी प्रक्रिया होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा। 4 घंटे के बाद जाम को हटाया गया।

स्काउट और गाइड के राज्य सचिव श्रीनिवास ने कहा कि मेरे ही घर से अपने घर रफीगंज लौट रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई। औरंगाबाद जिले में एक उभरता हुआ सितारा को आज हमने खो दिया। स्काउट गाइड में इससे होनार बच्चा कोई और नहीं था। अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद परिवारिक लाभ प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा 20 हजार व परिवहन पदाधिकारी के द्वारा 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। बौर पंचायत के मुखिया विनय प्रसाद उर्फ मिठु के द्वारा 3 हजार रुपए का सहायता राशि दिया गया।

थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही पूर्व जिला पार्षद दिनानाथ विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया विजय विश्वकर्मा, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार छात्र नेता शुभम सिंह ,राहुल कुमार, रोहित कुमार, हार्दिक सिंह राजपूत, रोशन कुमार, अजय कुमार ,पप्पू यादव उर्फ बाबा ,संतोष कुमार, पहुंच कर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया ,और भगवान से प्रार्थना किया गया कि भगवान अपने चरणों में स्थान दे।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article