सड़क हादसे में दो भाइयों की मौ’त के बाद घर में पसरा मातम, पटना जाने के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में मंगलवार शाम रोड एक्सीडेंट में दो भाइयों की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर के लोग सदमे में चले गए। मृतकों की पहचान नालंदा जिले के हरनौत बस्ती गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद सिंह व इनके 30 वर्षीय भाई पंकज कुमार उर्फ अभिजीत सावन के रूप में हुई। बताया जा रहा कि दोनों भाई खुशरूपुर किसी से मिलने जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने इनको पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र के करौटा में मां जगदंबा मंदिर के पास हुई। जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह अपने छोटे भाई पंकज के साथ बाइक से जा रहे थे। रात करीब आठ बजे करौटा मंदिर के पास किसी वाहन ने उन्‍हें पीछे से टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी तेज थी कि घटनास्‍थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद आज शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार चार भाइयों में अरविंद सिंह सबसे बड़े थे। वहीं पंकज कुमार सिंह तीसरे स्थान पर थे। पंकज रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग पंडित दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन (यूपी) में थी। वे किसी काम से अवकाश पर घर आए हुए थे। अरविंद सिंह की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।

Share This Article