सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 लोग अस्पताल में भर्ती, बीमार लोगों में ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में पूजा का प्रसाद खाने के बाद दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन फानन में उनको इलाज के लिए पास के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा। जानकारी के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। घटना मानसी प्रखंड के सैदपुर गांव के वार्ड नंबर 11 की है।

बताया जा रहा कि सैदपुर गांव में सत्यनारायण भगवान पूजा का प्रसाद खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। उनको उल्टी की शिकायत हुई। जिके बाद पेट में गर्द होने लगा। धीरे धीरे सबकी हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में स्थानीय स्तर पर सभी का इलाज कराया जाने लगा लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद   प्रशासनिक पहल हुई।

जिसके बाद सभी को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। जिसकी संख्या करीब 30 का बताया जा रही। मामला फूड पॉइजनिंग का होने की बातें सामने आ रहा।  सभी बीमार एक ही गांव के एक टोले के हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मामले की छानबीन की जा रही।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article