सत्यानंद प्रसाद दांगी की भारतीय लोक चेतना पार्टी CM नीतीश की खड़ी करेंगी मुश्किलें !

Sanjeev Shrivastava

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कई क्षेत्रिय पार्टियां अस्तित्व में आ रही है, तो कई पार्टियां जो चुनाव से पहले स्थिर थी अब बिहार चुनाव के माहौल में उभर कर सामने आ रही हैं। इसी बीच राजधानी पटना में भारतीय लोक समता मंच बिहार प्रदेश के संयोजक सत्यानंद प्रसाद दांगी ने नवनिर्मित राजनीतिक पार्टी भारतीय लोक चेतना पार्टी का लोकार्पण किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानंद प्रसाद दागी ने संवाददाता सम्मेलन किया और कहा कि, भारत को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक राष्ट्र बनाने के लिए भारतीय लोक चेतना पार्टी हमेशा काम करेगी।

इसके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानंद प्रसाद दागी ने आगे कहा कि भारत के नागरिकों के बीच सामाजिक आर्थिक राजनीतिक एवं शैक्षणिकता को सुनिश्चित करना है। जो देश आजादी के 74 वर्षों बाद भी सशक्त राष्ट्र नहीं हो सका है। भारतीय लोक चेतना पार्टी इस संवैधानिक उद्देश्यों को पूरा करने हेतु संपूर्ण सामाजिक न्याय के साथ सर्वांगीण विकास के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का काम करेगी। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता संकल्पित है, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भारतीय लोक चेतना पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पटना से विक्रांत कि रिपोर्ट

Share This Article