सदन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ऊपर किया गया टिप्पणी कहीं से उचित नहीं।

Patna Desk

 

 

 

शनिवार को कैमूर जिले के मोहनिया शहर के जगजीवन स्टेडियम में राजद ने जिला दिव्यांगजन संबाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि सदन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम जी के ऊपर किया गया टिप्पणी कहीं से उचित नहीं है। सदन के सभी सदस्य बराबर होते हैं। बता दे कि सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ऊपर टिप्पणी की थी और हमलावर प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद उपरोक्त बातें आयोजित किए गए कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कही। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिव्यांग जनों के हितों को लेकर कई प्रकार की जानकारी दी जिसमें बताया गया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा नौकरी नहीं दिया जा रहा है। लेकिन बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा नौकरी का पिटारा खोल दिया गया है। जिसका नतीजा कि दिव्यांग जनों के लिए 30000 सीट रिजर्व किया गया है। आपको किसी के यहां पैरवी करने की जरूरत नहीं है। आप अपने योग्यता के बल पर नौकरी पा सकते हैं। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि जो दिव्यांगों को उनके लाभ को लेकर किसी तरह की बाधा उत्पन्न हो रही है। तो वे लोग हमसे शिकायत करें और उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

Share This Article