- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर : सदर अस्पताल परिसर में खराब पड़े 5 ऐम्बुलेंस में से एक एम्बुलेंस में आग लग गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने एम्बुलेंस को अपने चपेट में ले लिया।
एक एम्बुलेंस में लगी आग ने दूसरे एम्बुलेंस को भी अपने चपेट में ले लिया। एक एम्बुलेंस पूरी तरह जल गयी। अगलगी की सूचना पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुँची 1 घण्टे तक पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पास सड़क से गुजर रहे यातायात डीएसपी आशीष कुमार ने भी खुद मोर्चा संभाला आग बुझाने में लग गए। आग लगने का क्या कारण था यह पता नहीं चल सका है। बता दें अस्पताल परिसर में कई खराब एम्बुलेंस पड़े हैं कुछ ऐम्बुलेंस ऐसे है जो ठीक हो सकता है उसको फिर से उपयोग में लाया जा सकता है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

