समकालीन अभियान में कैमूर पुलिस ने 42 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Patna Desk

 

 

पुलिस अधीक्षक, कैमूर, भभुआ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में कैमूर पुलिस द्वारा विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। जिसमें वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पिछले 24 घंटे में वाहन जांच के क्रम में कुल 01 लाख 16 हजार की जुर्माना राशि वसूल किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि समकालीन अभियान में कैमूर पुलिस ने 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें शराब मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वारंट मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया व हत्या के प्रयास मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तो वही पाक्सो एक्ट मामले में एक व धोखाधड़ी मामले में एक, गृहभेदन मामले में एक, जालसाजी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान तीन मोबाइल, दो जाली नोट, एक देशी कट्टा और पांच कारतूस भी बरामद किया गया है ।

Share This Article