समूह लोन से परेशान होकर दम्पत्ति ने समाप्त की जीवनलीला, पेड़ से लटका मिला शव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

मुजफ्फरपुर:   एक पेड़ से लटक कर बुजुर्ग दंपति ने जान दे दी है. घटना सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद गांव का है, जहां शिवनाथ दास(60) और उनकी पत्नी भूखली देवी(55) ने एक पेड़ से लटक कर सुसाइड कर ली. सुबह-सुबह जब लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा तो हड़कंप मच गया, फिर सूचना पर सकरा थाना की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है.सकरा थाना के SI राहुल कुमार रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव के एक पेड़ से दंपति की लाश लटकती मिली है, इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मृतक शिवनाथ दास के बेटे ने बताया कि पिता और मां पर करीब अलग-अलग समूह से 5 से 6 लाख का लोन था, इसकी वजह से उन्हें बार-बार समूह के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. बीते 5 दिन पहले भी एक समूह के द्वारा उनके घर के समान को निकाला गया था, जिससे उनके पिता और मां काफी परेशान थे उसके बाद से दोनों घर से गायब हो गए. आज सुबह-सुबह अन्य ग्रामीण ने बताया कि उनके माता-पिता की लाश पेड़ से लटकती मिली है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article