News PR Live
आवाज जनता की

सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त हुए जिला जज को अधिवक्ताओं ने किया विदा

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR DESK – कैमूर, सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ कैमूर भभुआ के सभागार में सेवानिवृत्त हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैमूर राधेश्याम शुक्ल का विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी। इस दौरान सेवानिवृत हुए जिला जज राधेश्याम शुक्ल को मां मुंडेश्वरी का प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर भभुआ के पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पांडे ने सेवानिवृत्त जिला जज राधेश्याम शुक्ल को राधा कृष्ण का तैलचित्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैमूर राधेश्याम शुक्ल ने कहा कि मैं सन 2001 में न्यायिक पदाधिकारी बना था। 20 मार्च सन 2023 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर सिविल कोर्ट भभुआ में ज्वाइन किया था। दिनांक 30 जून सन 2024 को मैं सेवानिवृत्त हुआ हूं। उन्होंने कहा कि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक होते हैं। इस कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी फैमिली भरत भूषण भसीन, एडीजे प्रथम जिला एवं सत्य न्यायाधीश प्रभारी,.अजीत कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार ठाकुर, सुशील कुमार श्रीवास्तव, शालिनी शुक्ला, शिखा पांडे, कृतिका द्विवेदी, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविंद्र चौबे एवं संचालन संघ के महासचिव श्यामानंद उपाध्याय ने किया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.