सम्राट चौधरी का लालू पर तंज, कहा 4 जून को लालू का पूरा परिवार बेरोजगार हो जाएगा’

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। बता दे की इसी को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी के कारण देश के करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं जिसके कारण उनकी शादी भी नहीं हो रही है। तेजस्वी के इस आरोप का बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक्स के जरिए पीएम मोदी और केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि, “प्रधानमंत्री मोदी जी को साल भर पंचायत से लेकर नगर निगम चुनावों एवं टीवी पर प्रचार से अगर फुर्सत मिले तो उन्हें देश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं से औचक एवं नैसर्गिक संवाद (Staged यानि सजा और रचा हुआ नहीं) करना चाहिए। प्रधानमंत्री जी को तब ज्ञात होगा कि बेरोजगार करोड़ों युवक-युवतियों का जीवन किन कठिनाइयों और मनोस्थिति से गुजर रहा है? जो बेरोजगार है वो कुंवारे है। उनके मंगलसूत्र, खुशियां, अरमान और सपनों को अपनी नीतियों से कौन छिन रहा है?”.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article