सरकार के निर्देश पर योजनाओं की जांच के लिए पहुंचे DM, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सरकार के निर्देश पर योजनाओं की जांच के लिए भगवानपुर प्रखंड के पढ़ौती गांव में जांच के लिए कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गौरतलब हो कि सरकार के निर्देश के आलोक में प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को डीएम के अलावा जिले के अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा सरकार से संचालित योजनाओं की धरातल पर वस्तु स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अपर समाहर्ता ने मोहनिया प्रखंड के उसरी  उप विकास आयुक्त ने दुर्गावती प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत, डीआरडीए निदेशक अजय तिवारी ने दुर्गावती प्रखंड के कल्याणपुर  पंचायत मे,अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ ने भगवानपुर प्रखंड के टोडी पंचायत, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया ने दुर्गावती प्रखंड के डुमरी पंचायत, वरीय उप समाहर्ता पम्मी रानी अधौरा, कुमार ब्रजेश ने अधौरा के बभनिकला में योजनाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों ने भी राज्य स्तर से मिले दिशा निर्देश के आलोक में विभिन्न पंचायतों में योजनाओं का जायजा लिया।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article