सराकरी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा गरमा गरम खाना, बिहार सरकार ने दिए निर्देश, गड़बड़ी होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दो साल बाद गरमा गरम खाना मिलेगा। बदा दें कि 72 बजार प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को खाना देने का आदेश बिहार सरकार ने जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को साफ सुथरा और गर्म गर्म खाना परोसा जाएगा। अगर इसमें कोई गड़बड़ी हुई तो अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

बता दें कि कोविड के बाद 12 फरवरी से सारे स्कूल खोल दिए गए हैं। बच्चे स्कूल आने जाने लगे हैं। इसलिए बच्चों को अब राशन की जगह खाना दिया जाए। मार्च 2020 में कोरोना के प्रसार के बाद राज्य के सभी स्कूल बंद हो गए थे। इसके बाद नियमानुसार लाभुक बच्चों के अभिभावकों को सूखा राशन और खाना बनाने के लिए अलग से पैसे दिए जा रहे थे।

इसके साथ ही खाना बनाने के दौरान तमाम कोविड नियमों का भी पालन करना होगा। किचन में साफ सफाई के साथ साथ ढ़ंग का खाना जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो वो ही खिलाया जाएगा। इस बात का ख्याल किचन में रसोइये के साथ साथ शिक्षक को भी रखना होगा। नहीं तो उनको भी जवाब देना होगा।

Share This Article