सवारियों से भरा ऑटो पलटा, चार घायल, दो की हालत गंभीर

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गये। जिसमें दो सवारियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। यह घटना कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोहनिया पथ पर दैतरा बाबा के समीप की बतायी जाती है।

 

जहां ऑटो पलटने से चार लोग घायल हो गये। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी और आनन फानन में ऑटो में दबे घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों में गंभीर रूप से दो घायलों को इलाज के लिए नुआंव प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को घर भेजा गया।

 

वहीं घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया। गम्भीर रूप से घायल लोगों मे नुआंव थाना क्षेत्र के एवंती गांव के नईकोट टोला स्थित रामाशीष कोहार उर्फ़ लालू के अलावे नुआंव के महरथा गांव का अखिलेश कुमार यादव है।

 

वहीं दो आंशिक रूप से घायलों में रामगढ़ के कलानी के रहनेवाले भिरगू राम की पत्नी चंद्रावती देवी के अलावे रामगढ़ थाना क्षेत्र के चितामनपुर गांव के ज्योतिप्रकाश की बेटी सोनी कुमारी है।

Share This Article