ससुर के इश्क में गिरफ्तार बहू अपने बच्चों को छोड़ कर घर से फरार, सदमें में पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, पुलिस माशूका और ससुर को ढूंढने में लगी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है लेकिन मामला अजीबोगरीब है। कहते हैं प्यार में न तो उम्र की सीमा होती और न जन्मों का बंधन होता। पर ऐसा भी क्या कि प्यार कोई रिश्ता भी न देखे और एक बहू रानी अपने पति को छोड़ कर ससुर जी को ही दिल दे बैठे। ऐसा ही एक मामला कुरथौल गांव से आया है। जहां दो बच्चे की मां अपने चाचा ससुर के साथ फरार हो गई। जिसके बाद से परेशान पति उनको ढूंढ़ रहा।

नहीं मिलने पर पति ने थाना में मदद की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि पत्नी का गांव के चाचा ससुर से नाजायज संबंध था। विरोध करने पर चाचा ससुर ने उसे जान मारने की धमकी दी। तीन दिन पहले पत्नी दो बच्चे को छोड़कर चाचा ससुर के साथ फरार हो गई। पुलिस इस मामले में कुछ कर पाती कि थाने से लौटा पति ने बीते शुक्रवार को जहर खा लिया।

जिसके बाद आनन-फानन में घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। को मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने बताया कि कुंदन सिंह दो बच्चे और पत्नी के साथ कुरथौल अपने पैतृक घर पर रहता था। इस दौरान कुंदन के गांव का चाचा जसवंत सिंह उसके घर पर आया जाया करता था। घर पर आने जाने के क्रम में कुंदन की पत्नी का चाचा ससुर जसवंत सिंह से अफेयर शुरू हो गया।

खुल्लेआम दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे।जिसके बाद एक दिन वह महिला को लेकर ही फरार हो गया। पति ने पुलिस से काहा था कि वह इस रिश्ते का हमेशा विरोध कर रहा था। जिसके कारण वह काफी परेशान रहता था।   जह वह उसकी बीवी को लेकर फरार हो गया तब हताश होकर उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि अस्पताल में कुंदन ने पुलिस को बयान दिया कि मेरी पत्नी का जसवंत सिंह से अवैध संबंध था और वह चाचा के साथ फरार हो गई। इससे आहत होकर मैंने जहर खा लिया है। वहीं इलाज के दौरान कुंदन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों को ढूंढना शुरू कर दिया है। मामले की छानबीन फिलहाल जारी है।

Share This Article